फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर सील

Tue, 21 Aug 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
झूलाघाट में मेडिकल स्टोर को सील करते राजस्व कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झूलाघाट कस्बे में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा मेडिकल स्टोर डीएम के निर्देश पर सील कर दिया है। डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट को भी अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों झूलाघाट के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट पर अस्पताल आने वाले मरीजों को अपनी पत्नी के नाम से खोले गए मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए बाध्य करने का आरोप लगा था। इस मामले में लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शंकर खड़ायत ने मुख्यमंत्री एप में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जिला प्रशासन ने जांच कराई थी।

जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम सी रविशंकर ने एसडीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी औषधि निरीक्षक को मेडिकल स्टोर सील करने और फार्मेसिस्ट का अन्यत्र स्थानांतरण करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को झूलाघाट पहुंची राजस्व टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक पुष्पा कोहली, प्रकाश कापड़ी, जीवन पुनेठा, राजेंद्र बथियाल, देवराज सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत फार्मेसिस्ट पर मरीजों को अपने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए बाध्य करने का आरोप था। इसकी जांच कराई गई। जांच में संचालक के पास मेडिकल स्टोर के लिए अनुमति भी नहीं मिली। इसे पर सील करने के निर्देश दिए हैं। -सी रविशंकर, डीएम, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें