फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंजी में ही होगा कैलास यात्रियों का मेडिकल

Fri, 15 Apr 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रियों का फाइनल मेडिकल परीक्षण इस बार भी गुंजी में होगा। यात्रियों का पहले चरण का मेडिकल परीक्षण यात्रा शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली में होता है। गुंजी में जो यात्री अनफिट होगा उसे आगे की यात्रा करने से रोक दिया जाएगा। गुंजी में मेडिकल परीक्षण के लिए हर दल को एक दिन रुकना पड़ता है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी गुंजी में यात्रियों के मेडिकल परीक्षण के लिए अपने डॉक्टर उपलब्ध कराती है। इसके अलावा यात्रा मार्ग में किसी यात्री को कोई परेशानी हो जाए तो आईटीबीपी के डॉक्टरों के अलावा राज्य सरकार के डॉक्टरों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि गुंजी में हर दल के यात्रियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों की टीम जून प्रथम सप्ताह तक गुंजी पहुंचेगी। गुंजी में डॉक्टरों की अतिरिक्त टीम भी रहेगी। वह यात्रा मार्ग में किसी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराएगी। गुंजी पड़ाव की व्यवस्थाओं पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है, क्योंकि इस पड़ाव में यात्री एक दिन रुकते हैं। वापसी में भी गुंजी पड़ाव सबसे अहम रहता है। सेनानी ने बताया कि गुंजी में इस बार विशेष प्रबंध किए जाएंगे। आईटीबीपी ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है।

प्रशासन जल्दी करेगा तैयारी बैठक
पिथौरागढ़। कैलास यात्रा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जल्दी बैठक करेगा। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से तय किए गए निर्देशों के अनुसार ही यात्रा की व्यवस्थाएं की जाएंगी। गत 12 अप्रैल को विदेश मंत्रालय की ओर से बुलाई गई बैठक में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर एडीएम मोहम्मद नासिर शामिल हुए थे।
विज्ञापन


केएमवीएन आवास, भोजन जुटाएगा
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया का कहना है कि यात्रियों के आवास और भोजन की व्यवस्था निगम करेगा। हर पड़ाव में भोजन और नाश्ते की बेहतरीन व्यवस्था रहेगी। निगम के जिन आवासगृहों में यात्रियों का लंच और डिनर होगा, वहां कुक की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी। सामग्री ताजी खरीदी जाएगी। हर आवासगृह के प्रबंधक को यह निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें