डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के हेड कॉन्स्टेबल शहीद ललित सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। उनके पैतृक गांव गर्ब्यांग में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शहीद स्मारक पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। शहीद की वीरांगना को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आईटीबीपी 7वीं वाहिनी मिर्थी के सहायक सेनानी विवेक सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहां सहायक उप निरीक्षक पीयूष कुमार, विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों सहित गांव के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संवाद