फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
ग्वाड़ी पुल के समीप विवाहिता के शव का पंचनामा भरती राजस्व टीम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाईगंगोली(पिथौरागढ़)। ग्वाड़ी पुल के नीचे तालाब में एक विवाहिता का संदिग्ध हालात में शव मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्व पुलिस को उडेड़ा निवासी जोगा राम की पत्नी करिश्मा देवी का शव ग्वाड़ी पुल के नीचे तालाब में पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालने के बाद पंचनामा भरा। पूछताछ में पता चला कि मंगलवार को दोनों पति-पत्नी में आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद करिश्मा भागकर आई और पीछे-पीछे पति भी आया लेकिन पति के नजदीक पहुंचने तक करिश्मा ने पुल से छलांग लगा दी। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। उसका तीन साल का लड़का और एक साल की बेटी है।
विज्ञापन

करिश्मा का मायका जजूट में है। सूचना मिलने के बाद गणाई पहुंची उसकी मां रजुली देवी और ताऊ मज्जू राम ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम से करने की बात कही है। गणाई गंगोली के तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के बाद छलांग लगाने की बात सामने आ रही है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें