फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सेना भर्ती में नहीं जोड़े जाएंगे अतिरिक्त विषय के अंक

Sat, 09 May 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में अब अभ्यर्थी के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के अतिरिक्त विषय के अंक नहीं जोड़े जाएंगे। इस निर्णय से भर्ती प्रक्रिया से बाहर हुए युवाओं को फिर से सेना का हिस्सा बनने का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने वर्ष 2022 से अग्निवीर सेना भर्ती में आ रही तकनीकी बाधाओं को विभिन्न स्तरों पर पत्राचार और संवाद के माध्यम उठाया। संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की अंक प्रणाली में छठे अतिरिक्त विषय के अंक कुल प्रतिशत में नहीं जोड़े जाते थे। वहीं सेना भर्ती प्रक्रिया में सभी छह विषयों के अंक जोड़े जाने से हजारों युवा 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।
भट्ट ने कहा कि संगठन ने इस मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित विभागों, डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद और भर्ती अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा। संगठन की मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए अब भर्ती प्रक्रिया में मुख्य पांच विषयों के अंकों को ही मान्यता प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। संगठन ने इस निर्णय के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग और एआरओ पिथौरागढ़ के माध्यम से ज्ञापन देकर भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, देव सिंह भाटिया, श्याम विश्वकर्मा सहित पूर्व सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें