पिथौरागढ़। नगर निगम का हिस्सा व पर्यटक स्थल चंडाक में सफाई व्यवस्था बदहाल है। स्थानीय निवासी मनीष बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियां भी चोक हैं इससे गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है। उन्होंने नगर निगम से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। वहीं सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने कहा कि जल्द ही चंडाक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। संवाद