बेड़ीनाग में आयोजित नाग महोत्सव में नृत्य करतीं श्वेता महरा।
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। श्री नाग संस्कृति संवर्द्धन समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में श्वेता महरा और लोक गायक इंदर आर्या ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर धमाल मचाया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस नेता खजान चंद्र गुड्डू ने दीप जलाकर किया।
सोमवार की रात कुमाऊंनी कलाकार श्वेता ने क्रीम पौडरौ घिसनी किले नै, मैं पहाड़न मैं चेली पहाड़ की गीत पर धमाल मचाया। इंदर आर्या ने माठु माठु हिट झंवर गिरैली मेरी सुमन, तेरो लहंगा, बोल हीरा बोल आदि गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कालाकोटी, जीवन धानिक, गोविंद सिंह खाती, अमित पाठक, दल बहादुर बाफिला, नंदन बाफिला, दीपक रौतेला, महेश चंद्र बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।
बाक्स
इन विद्यालयों के बच्चों ने किए कार्यक्रम
बेड़ीनाग। नाग महोत्सव में एकलव्य एकेडमी चौकोड़ी, राजीव गांधी अभिनव विघालय, साधना पब्लिक स्कूल, आर्यन पब्लिक स्कूल, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, हिमालया इंटर काॅलेज, जीआईसी, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संवाद