फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मैंसरकुंड में 26 मई को होगा मैंसर वन कौतिक

Thu, 16 May 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के सरमोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए अति​थि और ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमल कला सूत्र सरमोली की ओर से 16 से 26 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों का शुभारंभ माटी संगठन के कैफे सरमोली में हुआ। इस मौके पर मल्लिका विर्दी ने 10 दिनी कार्यक्रमों की रूपरेखा अतिथियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न कराने में हिमालयन आर्क, माटी संगठन, हिमल प्रकृति और हिमल कला सूत्र से जुड़े सरमोली गांव के तमाम होम स्टे संचालक और ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम के तहत 18 मई तक प्राकृतिक धरोहर, पक्षी, तितलियां, फिल्म, लोक कथाओं का आयोजन किया जाएगा। 19 मई को पांच से 10 किमी की दौड़ कराई जाएगी। 20 को खालिया हाॅफ मैराथन ट्रेन रन का आयोजन होगा। 21 से 23 मई तक पक्षी, तितली, पतंग का त्योहार, फिल्म प्रदर्शन और लोक कथाएं शामिल रहेंगी। 24 मई को हिमालय बाउंटी, पर्वतीय व्यंजन उत्सव होगा। इसमें बाहर से भी कई शेफ मौजूद रहेंगे। 26 मई को मेसरकुंड के समीप मैंसर वन काैतिक का आयोजन किया जाएगा।
इसमें प्रतिवर्ष अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को लोक प्रकृति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें सहयोगी संस्थाएं उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, हिमालय एजुकेशन फाउंडेशन, हिमालय बंटी कल्पवृक्ष, अल्ट एफ द पीपल नेटवर्क, तितली ट्रस्ट सहयोग करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ ही माउंट मुनस्यारी के संचालक डॉ. दुर्गा प्रसाद, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, रामनारायण, बसंती रावत, कमला पांडे और पर्यटन से जुड़े कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधि
मुनस्यारी। देश के बेस्ट होम स्टे अवार्ड से पुरस्कृत सरमोली गांव में आयोजित 10 दिनी कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से प्रतिनिधि पहुंचे हैं। इनमें ग्रामीण पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से डॉ. कामाक्षी माहेश्वरी, चंद्रदीप सिंह, श्यामपदा देव, मोहम्मद शाकिब, एमपी से कीर्तिवर्धन सिंह, सुपात्र चतुर्वेदी, पंजाब से शीतल बहल , अयोध्या से कपिल कुमार, नीरज पांडे, सुशील जायसवाल, रघुवीर सिंह, छत्तीसगढ़ से खेमलाल साहू, सिक्किम से किशोर चंद्र शर्मा, बिहार से केसरी कुमार यहां पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें