ब्लाक स्तरीय खेलों में पुरस्कार प्राप्त करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मूनाकोट में हो गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी जीपी कोहली ने विकासखंड के शिक्षकों से खेलों के महत्व को समझते हुए विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानले और माध्यमिक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज सल्लाचिंगरी ने स्कूल चैंपियनशिप जीती।
प्राथमिक वर्ग में ज्योति धामी, प्राथमिक सब जूनियर बालिका वर्ग में बबीता, सब जूनियर बालिका वर्ग माध्यमिक में दीपिका चंद, बालिका वर्ग जूनियर वर्ग में पूजा, बालिका सीनियर वर्ग में हिमानी कुमारी, बालक वर्ग सीनियर में भूपेश प्रसाद ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सौन ने पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खेल समन्वयक अर्जुन कुमार, चंद्र मोहन सिंह बिष्ट, राम प्यारे यादव, सदानंद भट्ट, गोविंद बल्लभ भट्ट आदि ने सहयोग किया।