फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: दो बच्चों की मां से प्रेम...रिश्ते की मंजिल ना मिली तो प्रेमी ने गटका जहर, अब ICU में चल रही जंग

Wed, 22 Jul 2026 09:02 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां एक युवक दो बच्चों की मां के प्रेमजाल में फंस गया। दोनों के बीच नातेदारी होने और महिला के विवाहित होने के कारण शादी की कोई गुंजाइश नहीं थी, जिससे मायूस होकर प्रेमी ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक युवक दो बच्चों की मां के प्रेमजाल में फंस गया। आपस में नातेदारी, प्रेमिका के विवाहित और दो बच्चों की मां होने से दोनों प्रेमियों के एक होने की गुंजाइश बेहद कम होने के कारण प्रेमी ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। वह अब आईसीयू में भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक, बिण विकासखंड के एक गांव के 28 वर्षीय युवक का अपने ही नातेदारी की दो बच्चों की मां से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला भी युवक से प्रेम करती है लेकिन जब युवक को आभास हुआ कि दो बच्चों की मां के साथ उसका प्रेम किसी भी अंजाम तक नहीं पहुंचेगा तो उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


ईएमओ डॉ. शाहरूख ने युवक का इलाज शुरू किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि पहले की वह प्रेम प्रसंग के चलते तनाव में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर चुका है। पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें