फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी हड़ताल पर गए डाकसेवक

Fri, 25 May 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते डाक कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सातवें वेतनमान की मांग को लेकर डाक सेवक बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके साथ ही डाकघरों से ग्रामीण इलाकों में डाक भेजने का काम भी ठप हो गया है। हड़ताल के चलते पहले दिन ही जिले की ग्रामीण इलाकों में डाक नहीं बंट पाई।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के सभी शाखाओं के ग्रामीण डाकसेवक हड़ताल पर चले गए। उन्होंने यहां प्रधान डाकघर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डाकसेवकों ने कमलेश चंद्रा कमेटी की सिफारिश लागू करने की मांग की। डाक सेवकों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया है। इस दौरान तपोधन भट्ट, सुरेश लाल, नारायण चंद्र, जोगेंद्र खड़ायत, दौलत चंद, कर्ण बहादुर, प्रकाश जोशी आदि थे।

इधर, हड़ताल के चलते जिले की 21 शाखाओं से ग्रामीण इलाकों में डाक नहीं भेजी गई। गंगोलीहाट में भी डाक सेवकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ललित मोहन उप्रेती, हर सिंह, शमशेर सिंह, ललित बोरा, खुशाल सिंह, सुरेश आर्या, कैलाश उप्रेती आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें