फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सर्किट से जुड़ेगा महाकाली मंदिर, पाताल भुवनेश्वर, धौलीनाग

Sat, 26 Nov 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
गंगोलीहाट में लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर, पाताल भुवनेश्वर और धौलीनाग को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पिथौरागढ़ में घोषित मेडिकल कॉलेज का काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने गंगोलीहाट डिग्री कॉलेज को जल्द पीजी का दर्जा देने, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को एक लाख रुपया देने, धरमघर जीआईसी का नाम स्वाधीनता सेनानी धन सिंह कार्की के नाम पर रखने, पाताल भुवनेश्वर हाईस्कूल का उच्चीकरण करने के साथ ही पाताल भवनेश्वर से कमतोली तक सड़क बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


अपरान्ह ढाई बजे सीएम हेलीकॉप्टर से गंगोलीहाट पहुंचे। जीआईसी के मैदान में जनता से मुखातिब मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी जिलों का तेजी से विकास हो रहा है। वर्ष 2014 में प्रदेश बिखरा हुआ था, आज आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1.73 लाख है। कहा वर्ष 2014 में 14 घंटे बिजली देते थे, आज 24 घंटे बिजली उत्तराखंड में मिल रही है। 2018 तक प्रत्येक गांव सड़क से जुड़ जाएगा। गांव की उपज शहर में पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उत्तराखंड पेड़ों को लगाने पर बोनस देने वाला पहला राज्य है। सरकार पानी एकत्र करने पर भी बोनस देगी।

प्रदेश में 90 प्रतिशत शिक्षकों की कमी को दूर किया जा चुका है। दिसंबर 2017 तक 80 प्रतिशत विद्यालयों में प्रधानाचार्य होंगे। कहा कि 14,000 नई भर्तियां की जा रही हैं। 36,000 लोगों को सरकार नौकरी दे चुकी है। खेती, शिल्प और पर्यटन में सबको सक्षम बनाने का काम होगा। सरकार 65 से अधिक उम्र वालों को 1500 रुपया पेंशन देंगे। नोटबंदी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका असर पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ा है। केंद्र सरकार को नोटबंदी लागू करते समय जनता को होने वाली दिक्कतों का ध्यान रखना चाहिए था। अपने 46 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने एक बार भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का नाम नहीं लिया। हां प्रदेश में बजट की कमी से विकास कार्य बाधित होने की बात अवश्य कही।
विज्ञापन


विधायक नारायण राम आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की 102 घोषणाओं में से 98 पूरी हो चुकी हैं। विधानसभा विकास के पथ पर अग्रसर है। सभा को पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट, जिला उपाध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोहरा, कर्नल एसपी गुलेरिया आदि ने भी संबोधित किया। संचालन महेश डसीला ने किया। यहां से सीएम रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास, लोकार्पण
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 4.14 करोड़ की लागत से थल के अस्याली में रामगंगा नदी पर बनने वाले पैदल पुल का शिलान्यास किया। इसके अलावा चौकोड़ी ग्राम समूह पेयजल योजना (लागत 12.89 करोड़), राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेड़ीनाग के भवन निर्माण (लागत 1.46 करोड़), राजकीय हाईस्कूल पोखरी के भवन निर्माण (लागत 53 लाख), भयूं में 60 मीटर झूलापुल (लागत 50 लाख), गंगोलीहाट के लोनिवि निरीक्षण भवन में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण (लागत 16 लाख), निरीक्षण भवन बेड़ीनाग में 12 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास किया। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय और गोदाम (लागत 98 लाख), राजकीय होम्योपैथी अस्पताल बेड़ीनाग भवन (लागत 13 लाख), जीजीआईसी गणाईगंगोली में मुख्य भवन (लागत 47 लाख), जीआईसी गणाईगंगोली मुख्य भवन (लागत 55 लाख), जीआईसी कांडेकिरौली भवन निर्माण (लागत 1.36 करोड़), जीआईसी चौड़मन्या भवन (लागत 1.27 करोड़) और 70 लाख की लागत से बने गंगोलीहाट गैस गोदाम का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें