फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रसोई गैस उपभोक्ताओं को अब मिलेंगे फाइबर सिलिंडर

Fri, 03 May 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में अब रसोई गैस उपभोक्ताओं को फाइबर के सिलिंडर मिलेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से ये सिलिंडर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं और पुराने सिलिंडर जमा किया जा रहे हैं। गैस रिसाव होने पर ये सिलिंडर ब्लास्ट होने के स्थान पर मोमबत्ती की तरह पिघल जाएंगे। अभी तक 35 उपभेक्ताओं को ये सिलिंडर बांट भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

गैस प्रबंधक ऊषा राना ने बताया कि फाइबर सिलिंडर में 10 किलो गैस होगी और इसका वजन रसोई गैस सहित 16 किलो होगा। पुराने सिलिंडर में का खाली वजन ही 15 किलो का होता है। नए फाइबर सिलिंडर को लाने और ले जाने में उपभोक्ताओं को आसानी होगी। उन्होंने बताया कि नए गैस सिलेंडर की कीमत 600 रुपये होगी। फाइबर युक्त सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी के लिए तीन हजार रुपये देने होंगे।
पुराना सिलिंडर वापस करने पर सिर्फ 600 रुपये ही देने होंगे। अभी तक 35 से अधिक लोगों को नये फाइबर सिलिंडर दे दिए गए हैं। धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं को यह सिलिंडर दिए जाएंगे। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में 1,30000 गैस उपभोक्ता हैं। पिथौरागढ़ एजेंसी में 25000, तिलढुकरी एजेंसी में 15000, शहीद गिरीश सिंह गैस एजेंसी में 14000 उपभोक्ता हैं। इसके अलावा झूलाघाट, डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में भी रसोई गैस उपभोक्ता हैं। सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के सिलिंडर के स्थान पर फाइबर गैस सिलिंडर बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन

-
ई- केवाईसी नहीं कराई तो नहीं मिलेगा सिलिंडर
पिथौरागढ़। गैस प्रबंधक उषा राना ने बताया कि वर्तमान में रसोई गैस उपभोक्ताओं की ई- केवाईसी की जा रही है। ई- केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दिए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को एक से दो माह का समय दिया जाएगा। गैस वितरण को क्षेत्रों में जाने वाले वाहन भी उपभोक्ताओं की ई- केवाईसी करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें