फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में जड़े ताले, कामकाज ठप; आरोपियोंं की गिरफ्तारी ना होने से गुस्सा

Sat, 24 Aug 2024 04:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

सीईओ को धमकाने वाले निलंबित शिक्षक और उसके साथियों की 15 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से गुस्साए मिनिस्टीरियल कर्मचारियों और शिक्षक संगठनों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार करते हुए शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में ताले जड़ दिए।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में जड़े ताले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सीईओ को धमकाने वाले निलंबित शिक्षक और उसके साथियों की 15 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से गुस्साए मिनिस्टीरियल कर्मचारियों और शिक्षक संगठनों ने कार्य बहिष्कार करते हुए शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में ताले जड़ दिए और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक काम पर न लौटने का ऐलान किया है। कार्यालयों में तालाबंदी से कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।

शनिवार को एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के साथ ही शिक्षक संगठनों ने मुख्य शिक्षा, जिला शिक्षा सहित मूनाकोट, विण, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेरीनाग, गंगोलीहाट सभी विकासखंडों में खंड, उपखंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों में तालाबंदी की। उन्होंने कार्यालयों के बाहर धरना देते हुए कहा कि बीते आठ अगस्त को चंपावत में अटैच निलंबित शिक्षक ने अपने कुछ साथियों के साथ पिथौरागढ़ पहुंचकर सीईओ पर बहाली का दबाव बनाते हुए उन्हें धमकाया। उनके साथ अभद्रता की गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: 14 चिकित्सकों का पिथौरागढ़ से बाहर तबादला, जिले में पहले ही 70 डॉक्टरों के पद रिक्त
विज्ञापन


सभी अधिकारियों, कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। आरोपी शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे काम पर नहीं लौटेंगे। कार्यालयों में तालाबंदी से कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सीईओ कार्यालय में एजुकेशन मिनिस्टीरियल संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, नवीन चंद्र पाठक, सौरभ चंद, जयंत भट्ट, हरीश चंद्र सिंह सेठी, निशा कन्याल, दीपा मेहता, किरन, प्रेमा पोखरियाा, किरन खाती, गायत्री किशोर सहित कई कर्मी और शिक्षक संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें