फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरुओं को दिए लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धर्मगुरुओं को दिशा-निर्देश देते अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/थल/अस्कोट। कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने चारों धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को शासन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना की जानकारी कंट्रोल रूम के नंबर 05964-226326 व हेल्पलाइन 104 पर दें। उन्होंने निर्धारित समयावधि में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खरीदारी करने को कहा। चारों धर्मगुरुओं के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन का पूरा अनुपालन किया जा रहा है।
बैठक में एसडीएम तुसार सैनी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके जोशी, नीरज जोशी, पादरी अजय कुमार चरन, जामा मस्जिद से मुतावली अख्तर अली, हरजीत सिंह बाबा मौजूद रहे। अस्कोट में थानाध्यक्ष पीआर आगरी के नेतृत्व में शांति अमन गोष्ठी की गई। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन, अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। थल में तहसीलदार ललित मोहन तिवारी ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने लॉकडाउन के दौरान घरों पर ही रहने की सलाह दी। बैठक में गंगा सिंह मेहता, बबलू सामंत, दिनेश पाठक, सुनील सत्याल, भूपेंद्र जंगपांगी, दामोदर भट्ट, हरिशंकर भट्ट, कुंदन चुफाल, मनोहर सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें