पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ को चार डॉक्टर मिले हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर गढ़वाल की ओर से कार्यमुक्त करने के बाद तीन चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है, जबकि एक डॉक्टर ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुुसार चिकित्सक ध्रुव पंत को बड़ालू अस्पताल, राहुल सिंह रौतेला को डीडीहाट और प्रतीक कुमार उजाला को बेड़ीनाग में तैनात किया गया है। चौथे बांडधारी चिकित्सक समीर नेगी ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले को शीघ्र ही चार और नए चिकित्सक मिल सकते हैं।