फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान

Wed, 01 Apr 2015 10:59 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के फैसले का तमाम लोगों और संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। इन लोगों का कहना है कि क्षेत्र की किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने कहा कि शराब जैसी बुराई को क्षेत्र में नहीं आने दिया जाएगा। सैनिक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष खुशाल सिंह सामंत, पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शराब से माहौल खराब होता है, घरों में लड़ाई झगड़े होते हैं। सैनिक संगठन इस मांग का विरोध करेगा। विकास कार्यों के लिए आवाज उठाने के बजाय शराब की दुकान का पक्ष लेने वालों का विरोध किया जाएगा। सिरौली के ग्राम प्रधान मनोज सिरौला ने कहा कि प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष शराब की दुकान खोलने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष ने उन्हें विश्वास में लिए बगैर इस तरह की मांग की है। वह कभी भी शराब की दुकान का समर्थन नहीं करेंगे।
उधर, युवक कांग्रेस ने डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवराज भंडारी की अध्यक्षता में बैठक कर कहा कि कुछ लोग क्षेत्र में शराब की दुकान खुलवाना चाहते हैं, उसकी इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दान सिंह भंडारी, देवराज सिंह बिष्ट, कमान सिंह, कवींद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें