अग्रिम चौकियों में सेना के जवानों से बात करते ले. जनरल बीएस नेगी
- फोटो : amar ujala
आर्मी कमांडर मध्य कमान लेफ्टीनेंट जनरल बीएस नेगी (युद्ध सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल) ने बुधवार और बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की अग्रिम चौकियों का दौरा किया।
पत्र सूचना कार्यालय रक्षा शाखा भारत सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि लेफ्टीनेंट जनरल का फॉरमेशन कमांडरों ने अपने-अपने इलाकों में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही सामरिक और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। आर्मी कमांडर मध्य कमान ने फॉरमेशन कमांडरों द्वारा अपने इलाकों में आधुनिक और समकालीन चुनौतियों का सामना करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष जताया।
बताया गया कि अग्रिम चौकियों के निरीक्षण के दौरान लेफ्टीनेंट जनरल नेगी ने सुदूरवर्ती इलाकों में अत्यधिक कठिन और विपरीत परिस्थितियों में तैनात रहकर निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने वाले सैन्य दलों से बातचीत की। आर्मी कमांडर ने हमेशा सतर्क और सावधान रहकर देश की हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने के लिए सैन्य बलों की प्रशंसा की।