फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग हवाईपट्टी के नजदीक की जमीन लेगा

Thu, 18 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाईपट्टी क्षेत्र में जमीन का निरीक्षण करते पर्यटन निदेशक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पर्यटन विभाग नैनीसैनी हवाईपट्टी के पास स्थित करीब 152 नाली जमीन के अधिग्रहण की तैयारी में है। इसमें कुछ जमीन ओड़माथा गांव के लोगों की है, जबकि कुछ जमीन राजस्व विभाग के अधीन है। जमीन का निरीक्षण करने यहां पहुंचे उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने कहा कि जमीन पर्यटन विभाग के नाम हस्तांतरित होने के बाद इस स्थान पर पर्यटकों के लिए हट्स, पार्क एवं अन्य जरूरी ढांचागत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। प्रदेश सरकार हवाईपट्टियों के नजदीक पर्यटन विकास की योजना तैयार कर रही है।
विज्ञापन


क्वीरियाल ने बताया कि यदि 152 नाली जमीन पर्यटन विभाग के नाम हस्तांतरित हो जाती है तो इसमें काम शुरू कर दिया जाएगा। ओड़माथा गांव के लोगों को इसके लिए राजी किया जा रहा है। क्योंकि गांव की 140 नाली जमीन भी इसके लिए चिन्हित की गई है। कुछ जमीन राजस्व विभाग की है और कुछ हिस्से में वन विभाग की पौधशाला बनी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नैनीसैनी हवाईपट्टी से उड़ान शुरू होगी और इस इलाके में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगेगी। हवाईपट्टी पर पहुंचने वाले लोग कुछ समय तक इस पर्यटन पार्क में रुक सकते हैं।

पर्यटकों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के समय उनके साथ एसडीएम एसके पांडे, जिला पर्यटन अधिकारी बीपी टम्टा, राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल डीनियां आदि भी थे। आने वाले समय में नैनीसैनी हवाईपट्टी क्षेत्र का यह इलाका भी पर्यटन की दृष्टि से अहम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें