फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में एलआईसी कर्मचारी गए कार्य बहिष्कार पर

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एलआईसी कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार के एलआईसी में आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लाने के विरोध में एलआईसी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आईपीओ को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एलआईसी कर्मचारी कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार सार्वजनिक उपक्रमों की हिस्सेदारी बेचती जा रही है। एलआईसी के शेयर को प्राइवेट हाथों में बेचने से कर्मचारियों और ग्राहकों को नुकसान हो रहा है। जबकि मुनाफे का पांच प्रतिशत एलआईसी से सरकार को जाता है। प्राइवेट हाथों में शेयर बेचने से सारा मुनाफा प्राइवेट हाथों में जा रहा है। इससे कर्मचारियों और एलआईसी के ग्राहकों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से सभी के लिए न्यूनतम आय 21 हजार, सभी को पेंशन देने, एलआईसी के कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन तुरंत लागू करने की मांग की। इस मौके पर बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह पाटनी, सचिव महेंद्र सिंह, उपसचिव मोहन चंद, कोषाध्यक्ष तरुण कुमार मेलकानी, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें