लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे सुंई गांव के डुंगरी तोक में एक किशोर को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ पिंजरे के पास आकर बार-बार लौट रहा है। वन्यजीव घटना के दस दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया है। ग्रामीण डरे हुए हैं और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वनकर्मियों को शुक्रवार रात गश्त के दौरान तेंदुआ क्षेत्र में घूमता हुआ दिखा था। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ दिनदहाड़े भी दिखाई दे रहा है जिससे भय और बढ़ गया है। रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में छह पिंजरे और 12 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। एसडीओ सुनील ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे के पास आकर पटाखों की आवाज से वापस लौट रहा है। बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव में भी तेंदुआ नहीं दिख रहा है जहां लगातार गश्त की जा रही है।