फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा एनएचपीसी परिसर में लगातार दिखाई दे रहा तेंदुआ

Tue, 08 Sep 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन परिसर में लगातार चार-पांच दिनों से तेंदुआ दिखाई देने से परिसर वासियों में भय व्याप्त है। एनएचपीसी प्रशासन ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन

एनएचपीसी परिसर वासियों और कर्मियों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से एक तेंदुआ परिसर में विचरण करते देखा जा रहा है। जन्माष्टमी की रात्रि तेंदुआ एनएचपीसी पेट्रोल पंप और सीआईएसएफ कार्यालय के समीप दीवार पर बैठा दिखाई दिया था। एनएचपीसी प्रशासन ने परिसर वासियों को सतर्क रहने और बेवजह घरों से नहीं निकलने की अपील की है। एनएचपीसी इम्पलाइज यूनियन अध्यक्ष किशन सिंह ज्याला ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को एनएचपीसी परिसर में तेंदुआ दिखाई देने के संबंध में अवगत करा उसे पकड़ अन्यत्र पहुंचाने की मांग की गई है।


बंदर पकड़ने पहुंची टीम
बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मंगलवार को वन विभाग की बंदर पकड़ने वाली टीम पहुंची है। जिन्होंने कुछ बंदर पिंजड़े में बंद किए हैं। बता दें कि बंदरों के आतंक से परेशान एनएचपीसी परिसर वासियों की शिकायत पर एनएचपीसी प्रशासन ने वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। जिस पर मंगलवार को वन विभाग की बंदर पकड़ने वाली टीम यहां पहुंची है। मंगलवार को दल ने कुछ बंदरों को पिंजड़े में पकड़ा भी है। अभी वन विभाग की टीम यहां ठहर बंदरों को पकड़ने के काम में लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें