चंपावत। बुधवार नौ सितंबर को हल्द्वानी में भाजपा की प्रस्तावित कार्यसमिति बैठक व कार्यक्रम के लिए चंपावत जिले से पार्टी के दायित्वधारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, महामंत्री और ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता मंगलवार को रवाना हो गए।
प्रदर्शन में दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना, सुभाष बगौली, हेमा जोशी, मनोज कलाकोटी, किरन देवी, हुक्कम सिंह कुंवर, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे और मणिप्रभा तिवारी शामिल होंगे। पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल भी प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगे।
इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया और पूरन मेहरा भी हल्द्वानी जाएंगे। चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या और लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक समेत अन्य पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।