फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाता में ढाई साल की बच्ची को मां के हाथ से खींच ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक मुख्यालय से 10 किमी दूर जरमाल गांव के छाता तोक में मां का हाथ पकड़कर चल रही ढाई साल की बच्ची को तेंदुआ अपने जबड़ों में झपट ले गया।
विज्ञापन

छाता तोक में नेपाल निवासी विकास बहादुर अपनी पत्नी और ढाई साल की बच्ची रिया के साथ पानी लेकर आ रहे थे। मां रिया का हाथ पकड़कर चल रही थी। दोनों घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर थीं, जबकि विकास उनके पीछे 20 मीटर की दूरी पर थे। तभी तेंदुआ बच्ची को अपने जबड़ों में दबोच कर जंगल में भाग गया। सूचना पर वन कर्मी दीवान सिंह भी मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर वन रेंजर मनोज सनवाल टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह और सरपंच चंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण बच्ची को ढूंढने में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का पता नहीं चल पाया था।
लीसा दोहन का काम करता है परिवार
गंगोलीहाट। नेपाल मूल का यह परिवार लीसा दोहन करता है। तीन माह पूर्व से ही जंगल में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल यह परिवार लीसा दोहन के लिए आता है। इनके घर के पास अन्य कोई घर नहीं था। दूसरा घर इनके घर से 50 मीटर की दूरी पर है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें