फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़ने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 06 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर थल में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊपरी रामगंगा घाटी के अधौली, दड़मोली, आमथल, भुरौला, सुनेती समेत अन्य गांवों में 15 दिनों से घूम रहे तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि तेंदुआ अब तक कई पालतू कुत्तों, बकरियों को मौत के घाट उतार चुका है। अब वह लोगों पर हमला करने लगा है। पिछले साल भी इलाके में तेंदुए ने कई लोगों को मौत के घाट उतारा था। लोगों का कहना है कि वन विभाग किसी बड़ी घटना के इंतजार में रहकर ही कार्रवाई करता है, यह प्रवृत्ति गलत है।
विज्ञापन


बता दें कि 15 दिन पहले अधौली गांव में एक व्यक्ति को घायल करने के बाद तेंदुआ रोज किसी न किसी गांव में दिख रहा है। इससे लोग भारी दहशत में हैं। उनको आशंका है कि तेंदुआ किसी भी समय बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। गांव के कमलेश जोशी ने बताया कि 15 दिन पहले जब तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला किया था, तब वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा, लेकिन अब तक पिंजरा नहीं लगा है। प्रदर्शन में कौस्तुभानंद जोशी, सुरेश लोहनी, भानी चंद, राजेंद्र लोहनी, कैलाश सिंह, उमेश लोहनी आदि लोग थे। लोगों ने बाद में डीएफओ को भी पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें