फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद खुद लगा ली फांसी

Tue, 16 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
विज्ञापन
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी जिला अंतर्गत कुलड़ा क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में एक युवक ने मामूली अनबन में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद उसने कमरा बंद कर फंदा लगाकर  आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना से लोग हैरत में हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बैतड़ी के प्रहरी उपनिरीक्षक सुरेंद्र बम ने बताया कि कुलड़ा निवासी कमल बोहरा (26) का अपनी पत्नी इंदु बोहरा (22) से विवाद हो गया। यह दोनों घर की आर्थिक स्थिति को लेकर काफी परेशान थे। कमल बोहरा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार शाम उसका घर पर ही अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान कमल बोहरा ने आपा खो दिया और उसने कुल्हाड़ी उठाकर इंदु के गर्दन पर मार दिया, इससे इंदु की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की मौत के बाद कमल अपने कमरे में गया और कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में कमल और इंदु के तीन छोटे बच्चे थे। उन्होंने ही गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बैतड़ी जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें