फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिले में उल्लास से मनाया गया आजादी का जश्न

Tue, 16 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत जिले में उल्लास से मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियोें और छात्रों ने गोरलचौड़ मैदान से जीआईसी तिराहे तक प्रभातफेरी निकाली। छात्र-छात्राओं ने दिलकश सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डीएम डॉ .अहमद इकबाल ने कलक्ट्रेट पर तिरंगा फहराया। 
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिलवाल, एसपी दिलीप सिंह कुंवर, एसएसबी की पांचवीं वाहिनी के कमांडेंट रंजीत सिंह, सीडीओ हरगोविंद बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, टीओ हेमेंद्र गंगवार, सीईओ एनसी पाठक, डीएसओ श्याम लाल, डीआईओ एनएस बिष्ट आदि ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद प्राचार्या बीनू जैन ने कारगिल जंग में जख्मी फौजी दान सिंह मेहता को सम्मानित किया। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया।

श्रीरीठा साहिब अस्पताल, परेवा जूनियर हाईस्कूल, आमलिंग स्कूल, जीआईसी चौड़ामेहता सहित लधिया घाटी के तमाम कार्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी निकाली गई। महिमन शर्मा, कैलाश जोशी, भूपेंद्र कुमार, फार्मेसिस्ट दीपक गोस्वामी, भगवान राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

लोहाघाट में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, मेक इन इंडिया, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, करो योग-रहो निरोग, विभिन्न राज्यों की संस्कृति का मनमोहक प्रदर्शन किया।

पूर्व सैनिकों ने अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिक, सीमांत मांटेसरी स्कूल, महर्षि विद्यामंदिर, मल्लिकार्जुन स्कूल, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, आदर्श प्राथमिक विद्यालय, जीआईसी, डीएवी, सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर, गुरुकुलम एकेडमी, अल्पाइन कांवेंट स्कूल पाटन, जीजीआईसी, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, हीरा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर तथा होली विजडम के बच्चों ने आकर्षक झांकियां निकाली। कचहरी में एसडीएम सीएस डोबाल, थाने में एसओ मनोज रतूड़ी, नगर पंचायत की अध्यक्ष लता वर्मा, जीआईसी में एचएन जोशी, जीजीआईसी में मीना शुक्ला, जीआईसी मउ में अर्जुन छतोला, पीजी कॉलेज में प्रो.केकेएस नेगी, जीआईसी बापरू में एमपी सिंह ने ध्वजारोहण किया।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, प्रवक्ता डा.महेश ढेक, जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी, अमित साह ने वीर कालू सिंह माहरा, बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। होली विजडम में मनोज पंत, महर्षि विद्यामंदिर में एसके वर्मा, जीआईसी दिगालीचौड़ में प्रधानाचार्य हरिद्वार राम, जीआईसी खेतीखान में हेमलता जोशी, खीड़ी में एसएस मिश्रा की अध्यक्षता और ऋचा राय के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट अनिल सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राजीव नवोदय में प्राचार्य जीआर आर्य ने ध्वजारोहण किया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बच्चों को दो कंप्यूटर देने की घोषणा की। एनसीसी कैडेटों ने मार्च पार्स्ट की। बाराकोट तहसील में तहसीलदार बीएस मेहरा तथा ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ पीएस रावत ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें