फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक थल मेला शुरू

Thu, 13 Apr 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा के साथ बृहस्पतिवार से ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व का थल मेला शुरू हो गया है। उद्घाटन के समय कुमाऊं छलिया विकास समिति का दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाली। मुख्य मेला शुक्रवार को होगा। बैशाखी पर्व पर लोग शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। थल का शिव मंदिर 16वीं सदी में बना था। तब से यह लोगों की आस्था का केंद्र बना है। बैशाखी पर्व पर लोग संवत्सर के अरिष्ट निवारण के लिए पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन


मेला स्थल पर सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। यह स्टाल 15 अप्रैल तक लगे रहेंगे और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जिला पंचायत ने इस कारण मेले में सहयोग नहीं किया, क्योंकि पहले सरकार ने मेले को सरकारी घोषित करने की बात कही थी। इस बार मेले की सारी व्यवस्था जिला पंचायत ही कर रही है।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत महरा, मेला समिति के अध्यक्ष शमशेर सत्याल, दान सिंह बिष्ट, निर्मल लोहिया, लक्ष्मण बोरा, राजेंद्र प्रसाद, कुंडल महर, गजेंद्र सौन, रमेश कुमार, देवराज सत्याल, सुरेंद्र प्रसाद, बृजेश सत्याल, बंशीधर भट्ट, केएन जोशी, केजी पंत, गंगा सिंह मेहता, हरीश जोशी, बलवंत सत्याल, थाना प्रभारी दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन विभु कृष्णा और कै. दीवान सिंह वल्दिया ने किया। बृहस्पतिवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बालिकाओं ने स्वागत गीत और वंदना प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


इस बार भी नहीं बना अस्थायी पुल
थल मेले को देखते हुए रामगंगा में इस बार भी अस्थायी पुल नहीं बन पाया। पिछले साल से अस्थायी पुल बनाना बंद कर दिया गया है। पहले अस्थायी पुल बनाने के लिए जिला पंचायत आर्थिक सहयोग देती थी। नदी पार के लोग इसी अस्थायी पुल से शिव मंदिर तक पहुंचते थे।

बाहरी जिलों के व्यापारी पहुंचे
थल मेले में बाहरी जिलों के व्यापारी पहुंचने लगे हैं। मेले में काशीपुर, मुरादाबाद, रामनगर के व्यापारी विभिन्न प्रकार की सामग्री के साथ आते हैं। चंपावत जिले के लोहे के बर्तन और अल्मोड़ा के तांबे के बर्तनों की बिक्री मेले में खूब होती है। इसके अलावा रेडीमेड कपड़े, मिठाई, खिलौने की बिक्री भी खूब होती है।

लोक कलाकारों की स्टार नाइट आज होगी 
थल मेले में शुक्रवार रात लोक कलाकारों की स्टार नाइट होगी। इसमें कुमाऊं के कई प्रसिद्ध गायक शामिल होंगे। मेला समिति के अध्यक्ष शमशेर सत्याल ने बताया कि स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों को प्रमुखता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें