फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठि टेकी बोजा बोकी, लाऊ लाऊ लाऊ...

Tue, 31 Oct 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेड़ीनाग महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायक प्रकाश रावत ने नेपाली गीत-लठि टेकी बोजा बोकी, लाऊ लाऊ लाऊ की प्रस्तुति देकर दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार शाम के कार्यक्रमों का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया। उन्होंने महोत्सव समिति और कलाकारों को नकद धनराशि भी दी। इस दौरान बॉलीवुड में अपने फन का जलवा बिखेरने वाले स्थानीय उभरते हुए कलाकार अक्षय बाफिला ने मंच पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। जन जागृति सांस्कृतिक कला मंच बिंदुखत्ता के प्रह्लाद मेहरा ने भी अपनी टीम के साथ देर रात तक एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस मौके पर विधायक मीना गंगोला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला, गोकुल गंगोला आदि मौजूद थे। अतिथियों का बैज अलंकरण किया गया। नाग महोत्सव समिति के संयोजक एवं व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा ने स्वागत संबोधन किया।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को बेड़ीनाग बाजार में मासिक बंदी के कारण महोत्सव स्थल में काफी चहलपहल थी। दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी ने किया। मुख्य मंच पर स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभागों के स्टालों के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और चरखे भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें