फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़ीगांव में साइट पर पुल जोड़ने का काम हुआ बंद

विज्ञापन
ल की रामगंगा नदी पर रुका पुल निर्माण का काम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग, विनायक, पुरानाथल, थल, पिथौरागढ़ को जोड़ने के लिए करोड़ों की लागत से पुल बनाने का काम कई दिनों से बंद है। कार्यदायी संस्था पुल का सामान साइट पर उपलब्ध नहीं करा सकी है। ठेकेदार के घर चले जाने के बाद अधिकतर मजदूरों को भुगतान नहीं मिल सका है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। इसलिए कई मजदूरों ने काम छोड़ दिया है।
विज्ञापन

थल के तड़ीगांव के पास रामगंगा नदी में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। एडीबी बेड़ीनाग खंड उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट मद से दस करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से 90 मीटर लंबा पुल बना रहा है। ऋषिकेश की हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इसका ठेका लिया है, लेकिन यह कंपनी साइट पर डिजाइन और मशीनरी का सामान उपलब्ध नहीं करा सकी है। इस कारण पुल का निर्माण कार्य ठप है।
मौके पर पुल बनवा रहा कंपनी का प्रतिनिधि 11 मई को घर चला गया। इससे साइट पर पुल के गार्डरों को जोड़ने के लिए रखे सात मजदूरों ने 23 मई से काम रोक दिया है। पांच मजदूर साइट छोड़ कर काम की तलाश में दूसरी जगह जा चुके हैं। यहां पर रुके पीलीभीत जिले के सुरेंद्र सिंह और धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने उनकी दो माह की मजदूरी नहीं दी है। उनके पास राशन लाने के लिए भी रुपया नहीं बचा है। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार का फोन स्विच ऑफ है। वह लोग यहां पर बड़ी मुश्किल में अपना गुजारा कर ठेकेदार का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि साइट से 45 किग्रा भार के 11 गजट प्लेट भी गायब हैं। हालांकि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भानी चंद ने कहा कि पुल के लिए बेस निर्माण का काम दो माह पहले ही पूरा हो चुका है। अब पुल के गार्डरों को जोड़कर संपर्क मार्ग बनने का इंतजार है।
विज्ञापन

कंपनी ने मानी गजट प्लेट गुम होनेे की बात
थल (पिथौरागढ़)। हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंचार्ज अशोक टम्टा ने गजट प्लेट गुम होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि कि उसकी भरपाई कंपनी करेगी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही तड़ीगांव में ऋषिकेश से पुल के गार्डरों के साथ 300 गजट प्लेटें आ चुकी हैं। अभी पुल का सामान आना बाकी है। पुल को जोड़ने वाले मजदूर रमजान की छुट्टी पर घर गए हैं।
नवंबर तक पुल तैयार करने का दावा
थल (पिथौरागढ़)। कंपनी के साइट अवर अभियंता धीरज पंत ने कहा कि कोविड काल से पुल निर्माण की अवधि तीन माह आगे बढ़ गई है। पुल को जोड़ने के लिए रामगंगा नदी के दोनों छोर पर लोहे की मोटी तार कस दी गई है। उन्होंने कहा कि नवंबर तक पुल बनकर तैयार हो जाएग। तड़ीगांव में मोटर पुल बनने से बेड़ीनाग तहसील और थल तहसील के 80 से भी अधिक गांवों को लाभ मिलेगा।
निर्माण में हो रही देरी पर ग्रामीणों में नाराजगी
धारचूला (पिथौरागढ़)। बगीचा सिनियाखोला मोटर मार्ग के निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग और ठेकेदार निर्माण में लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2019 में यह सड़क एनपीसीसी को दी गई थी लेकिन तीन वर्ष बाद भी ठेकेदार सिर्फ दो किमी तक ही सड़क बना सका है। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विक्रम, खड़क दानू, त्रिलोक दानू, हरीश बम, प्रकाश भट्ट, रमेश दानू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें