फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीए में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मई

Wed, 22 May 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली ​स्थित महाविद्यालय में बनाया स्टूडेंट फैसिलेशन सेंटर। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
गणाईगंगोली/मुवानी (पिथौरागढ़) । राजकीय महाविद्यालयों में बीए प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। एक जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गणाईगंगोली महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सहायता के लिए स्टूडेंट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया गया हैं। पंजीकरण में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान विद्यार्थी सेंटर के सदस्य डॉ. मुनेश कुमार पाठक, डॉ. मनोहर चंद्र जोशी, डॉ. अंकिता टम्टा, डॉ. दीप्ति लोहनी और जीवन सिंह की सहायता से करा सकते हैं। प्रवेश संयोजक डॉ. नवीन चंद्र ने बताया कि विद्यार्थी प्रवेश के लिए अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें। इधर, मुवानी में प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि एक जून से प्रवेश संबंधी काउंसलिंग प्रारंभ हो जाएगी और 13 जुलाई से महाविद्यालय में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें