फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन के रिसाव से धंसने लगी जमीन

Tue, 19 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धंस रही भाटकोट में जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिशन इंटर कॉलेज के पास बने जल संस्थान के वितरण टैंक से आने वाली पेयजल लाइन से लगातार हो रहे रिसाव के कारण भाटकोट के पास दो नाली जमीन धंसने लगी है। इस स्थान पर चीड़ का बड़ा पेड़ गिरने की स्थिति में आ गया है, यदि पानी का रिसाव बंद नहीं हुआ तो कई मकान खतरे की जद में आ सकते हैं। इस जमीन पर बना पुराना मकान भी खतरे से घिर गया है। जल संस्थान को यह मालूम नहीं कि उसकी वितरण पाइप कई दिनों से लीकेज है। अब तक इस लीकेज को बंद करने के लिए कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


जमीन के मालिक संजय शर्मा ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी डीएम, एसडीएम, जल संस्थान के ईई को दी। उन्होंने कहा कि सुबह जिस समय डिस्ट्रीब्यूशन पाइप में पानी छोड़ा जाता है उस समय बड़ी मात्रा में पानी लीक होता है। एक से डेढ़ घंटे तक यह पानी जमीन के अंदर रिसता रहता है। पिछले तीन महीने से हो रहे लीकेज के कारण जमीन करीब दो मीटर नीचे तक खिसक गई है, नतीजतन भाटकोट रोड स्थित कई मकानों को खतरा हो गया है।

संजय शर्मा का कहना है कि जमीन खिसकने से एक पेड़ गिरने की स्थिति में आ गया है। जल संस्थान के ईई आरके वर्मा ने बताया कि पानी की लाइन के लीकेज की उनको जानकारी नहीं है। लीकेज को तत्काल चेक कराया जाएगा और इसे बंद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें