फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट में तीन विद्यालय भवन खतरे की जद में

Tue, 19 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मदकोट में जीआईसी के पास हो रहा भूकटाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदकोट में आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय के भवन भूकटाव के कारण खतरे की जद में आ गए हैं। भवनों के निचले हिस्से पर गोरी का कटाव तेज हो रहा है। लोनिवि ने मदकोट से शिव मंदिर तक हाल ही में सड़क का निर्माण किया, लेकिन सुरक्षा के लिए दीवार नहीं लगाई, जिससे अब भवनों को गंभीर खतरा हो गया है। अभिभावकों और ग्राम प्रधानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तत्काल भवनों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश उप्रेती, प्राथमिक विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह दानू, जूनियर हाईस्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भवान सिंह, प्रेम सिंह नेगी, पूरन सिंह देवली ने कहा कि भवनों का निचला हिस्सा लगातार धंस रहा है। उससे जीआईसी के खेल मैदान को भी खतरा हो गया है, यदि भूकटाव रोकने के लिए तत्काल दीवार नहीं लगाई गई तो भूकटाव बढ़ता रहेगा और भवनों को खतरा बढ़ जाएगा। तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी अपने स्तर से विभाग को इसकी जानकारी दे दी है। मदकोट में तीनों विद्यालय एक ही साथ स्थित हैं। विद्यालय भवनों को खतरा होने से अभिभावक चिंता में हैं। बारिश के दिन बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें