फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंकों में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले

Tue, 27 Mar 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते अधिकारी और कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी जिले की 30 शाखाओं पर ताले लटके रहे। बैंक कर्मियों ने मुख्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, हड़ताल के बीच कारोबार पर असर का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ पहुंच गया है। वहीं चंपावत जिले की सभी आठ शाखाओं में कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे।

विज्ञापन


मंगलवार को भी जिले भर की बैंक शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिमलगैर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय संगठन के महासचिव विजय सिंह भंडारी ने कहा कि सरकार समान पेंशन के अधिकार को टालते आ रही है। मृतक आश्रितों को नौकरी नहीं दी जा रही है। वर्षों से दैनिक वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। उनके वेतन-भत्तों में भी भेदभाव किया जा रहा है। इस दौरान अजय जोशी, बलवंत सिंह, लाल सिंह, गोपाल सिंह, किशोर जोशी, उषा राठौर, गंगा जोशी, श्याम सिंह आदि थे।

इधर, दूसरे दिन भी बैंकों के खाताधारक लेनदेन से वंचित रहे। जमा निकासी बंद होने के साथ ही चेकों के क्लीयरेंस का कामकाज ठप पड़ा है। बैंक शाखाओं के एटीएम भी खाली हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें