फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला बिजनौर से गिरफ्तार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस ने फर्जी इंशोरेंस कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने वाली महिला को यूपी बिजनौर से गिरफ्त - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इंश्योरेंस में पैसा लगाकर मुनाफा देने का प्रलोभन देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पिथौरागढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस एक महिला को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

23 दिसंबर 2021 को नीतू टम्टा पत्नी प्रकाश टम्टा निवासी कुमौड़ ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि उसके साथ रॉयल पैंथर नाम की एक कंपनी ने तीन लाख रुपये की ठगी की है। उनसे संतोष कुमार ने इंश्योरेंस में रुपये लगाकर अच्छा मुनाफा देने का प्रलोभन देकर तीन लाख रुपये कंपनी के एकाउंट में डालने को कहा। रुपये देने के दो माह बाद किस्तों में आने वाला पैसा बंद हो गया और संतोष कुमार का कोई पता नहीं है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 420/120बी में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान तनुजा जोशी उर्फ तनुजा पुनेठा, संतोष कुमार और माधुरी गहलोत के इस प्रकरण में शामिल होने का पता चला।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया। एसआई राकेश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुछ समय पूर्व तनुजा जोशी उर्फ तनुजा पुनेठा को कुछ समय पूर्व गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने दूसरी आरोपी माधुरी गहलोत निवासी ग्राम ज्योतहिम्मा, मकरपुरी थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को दबिश देकर ज्योतहिम्मा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में महिला एसआई बबीता टम्टा, कांस्टेबल सतेंद्र सुयाल, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें