दिल्ली हाट के लिए सामग्री तैयार करते आईटीबीपी के सेनानी
- फोटो : अमर उजाला
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अपने स्थापना दिवस पर दिल्ली हाट में कुमाऊंनी संस्कृति की झलक दिखाने का प्रयास करेगी। यह आयोजन 14 से 18 अक्तूबर तक आईटीबीपी मुख्यालय दिल्ली में होगा। इस आयोजन के लिए सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी ने तैयारी शुरू कर दी है।
सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि आईटीबीपी स्थापना दिवस पर दिल्ली मुख्यालय में लगने वाले मेले में कुमाऊं की सांस्कृतिक और धार्मिक संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए स्व. कुंवर दामोदर राठौर की बेटी प्रियंका से आईटीबीपी ने गौरा महेश्वर की मूर्तियां, डोके, सूपे आदि तैयार करवाए हैं।
वहीं, जोहार की संस्कृति, छलिया नृत्य का प्रदर्शन भी सातवीं वाहिनी के कलाकार करेंगे। मेले में प्रतिभाग करने के लिए आईटीबीपी की टीम बुधवार को दिल्ली रवाना हो गई है। सेनानी ने बताया कि इस बार मेले की थीम ‘कुमाऊं की संस्कृति’ रखा गया है।