फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दारमा घाटी में विकास कार्यों का जायजा लेंगे कुमाऊं आयुक्त

Tue, 08 Oct 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ ​स्थित वन विश्राम गृह में डीएम विनोद गोस्वामी से विकास कार्यों की जानकारी लेते कुमाऊं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मंगलवार को चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर यहां पहुंचे। वन विभाग के अतिथि विश्राम गृह में पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आयुक्त रावत दारमा घाटी में निर्माण कार्य, जल जीवन मिशन, बागवानी, पीएमजीएसवाई के निर्माण कार्यों के साथ ही वाइब्रेंट विलेज का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दारमा घाटी भविष्य में पर्यटन एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतरीन साबित होगी। उन्होंने कहा कि होम स्टे, ट्रेकिंग के लिए दारमा घाटी बहुत उपयोगी है। कहा कि क्षेत्र में हो रही सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना जाएगा। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आयुक्त को जिले में हो रहे विकास कार्य एवं पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। एसएसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, डीएफओ आशुतोष सिंह ने आयुक्त का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. शिवकुमार बरनवाल समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद कुमाऊं आयुक्त धारचूला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें