फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वंचित राज्य आंदोलनकारियों की मांग सीएम तक पहुंचाने का दिया आश्वासन

Tue, 08 Oct 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चिह्नीकरण की मांग करते वंचित राज्य आंदोलनकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक अध्यक्ष उमा पांडेय की अध्यक्षता में स्वरांजलि नृत्य वाटिका में हुई। इस अवसर पर वंचितों ने कहा कि राज्य गठन में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। इसके बावजूद अभी तक उन्हें राज्य आंदोलनकारी का दर्जा नहीं मिला है। उन्होंने सभी को चिह्नित करने की मांंग उठाई। बैठक में उपस्थित दायित्वधारी गणेश भंडारी और जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने वंचित राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र पांडेय के संचालन में हुई बैठक में पार्वती भट्ट, जगज्योति जोशी, सुरेश जोशी बजरंगी, कमलेश पंत, सोनू वर्मा, रमेश सिंह बिष्ट, संजय पंत, संतोष पंत, भगवती पांडेय, दीपा पांडेय, संतोषी देवी, हेमंती देवी, जीवन फुलेरा, प्रमोद पंत, राजेंद्र प्रसाद, बलबीर सिंह, राजेश चंद्र जोशी आदि वंचित राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे। संवाद फोटो: 08 पीटीएच 22 पी- चिह्नीकरण की मांग करते वंचित राज्य आंदोलनकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें