फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से नकली नोटों के आने पर कसेंगे शिकंजा

Sat, 23 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
अफसरों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी और कस्टम विभाग ने नेपाल से नकली नोटों के आने की आशंकाओं पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है। नेपाल की तरफ से भारतीय क्षेत्र में नकली नोटों के आने की आशंका ज्यादा रहती है। यहां कस्टम कार्यालय में एसएसबी और कस्टम विभाग के अफसरों की बैठक में कहा गया कि नेपाल से आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी ली जाएगी।
विज्ञापन


मानव तस्करी रोकने, जड़ी-बूटियों और वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। अब एसएसबी ने झूलापुल पर सादी वर्दी में अपने जवान तैनात कर दिए हैं। नेपाल और भारत की मुद्रा विनिमय के लिए भी विचार किया गया। झूलापुल पर जानवरों को लाने, ले जाने में रोक रहेगी।

एसएसबी के उप क्षेत्र संगठक ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीमा की सुरक्षा पर चर्चा की गई। कहा गया कि नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सबसे पहले सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं और सामान पर शुल्क की वसूली की जाए। दोनों संगठन आपस में तालमेल बनाकर काम करेंगे। बैठक में कस्टम निरीक्षक मनोज गुप्ता ने भी कई सुझाव रखे। बैठक में एसएसबी ई कंपनी के इंचार्ज सुशील कुमार, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रसाद भट्ट, कस्टम के सिपाही गुलाब सिंह, एसएसबी की कांस्टेबल अनुराधा, प्रीतम सिंह, अजय कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें