फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला के कृष्णा ने तैराकी में जीते दो स्वर्ण

Thu, 16 Oct 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में 13 अक्तूबर से चल रही 12वीं राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में धारचूला विकासखंड के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। धारचूला के विद्यार्थी कृष्णा कुमार ने तैराकी में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

100 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में जूनियर हाईस्कूल बलमरा के छात्र कृष्णा कुमार और 50 मीटर में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नागलिंग के राज कौशल प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी में भी जूनियर हाईस्कूल बलमरा के कृष्णा कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि 50 मीटर में राज कौशल तृतीय स्थान पर रहे।
50 और 100 मीटर की बैक स्ट्रोक तैराकी में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रमतोली के छात्र कमलेश सिंह ने तीसरा स्थान पाया। कृष्णा कुमार का 50 और 100 मीटर वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर डीईओ आरके अटवाल, जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह वल्दिया, ब्लॉक समन्वयक जगदीश, न्याय पंचायत समन्वयक शंकर दत्त भट्ट, प्रधानाध्यापिका जस्ता तितियाल, दिलीप सिंह परिहार, मंजू ऐरी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें