फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: पिथौरागढ़ में लागू होगा पारदर्शिता, समयबद्धता और जनसुनवाई का सिद्धांत, ये हैं DM भटगांई की प्राथमिकता

Thu, 16 Oct 2025 09:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ जिले के नवनियुक्त डीएम आशीष भटगांई ने घोषणा की कि अब जिले के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक हाजिरी लगानी होगी। 
विज्ञापन
डीएम आशीष भटगांई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले में हर कर्मचारी और अधिकारी को अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक हाजरी लगानी होगी। जब कर्मचारी, अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचेंगे तभी जनता की समस्याओं का प्राथमिकता और समय से समाधान होगा। जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। यह बात कही जिले के नवनियुक्त डीएम आशीष भटगांई ने।

विज्ञापन


डीएम आशीष भटगांई ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर अपनी प्राथमिकता गिनाईं। कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी का जनता की समस्याओं का समाधान करना दायित्व है। कार्यालय जनता की सेवा का केंद्र है। यदि अधिकारी, कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचेंगे तो जनता की समस्याओं का भी समय से समाधान होगा। इसके लिए हर कर्मचारी और अधिकारी को बायोमैट्रिक हाजरी लगानी होगी। जिले के सभी कार्यालय में यह नियम लागू होगा।

कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। जिले में पर्यटन की संभावनाएं हैं। यहां साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास होंगे। जड़ी-बूटी और सिट्रस फलों के उत्पादन से रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। जनसुवाई व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए फील्ड विजिट को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


तेजतर्रार डीएम के तौर पर छोड़ी छाप, बागेश्वर बीस सूत्रीय कार्यक्रम में रहा था अव्वल
बागेश्वर जिले को बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फरवरी तक की जारी रैंकिंग में पहला स्थान मिला था। इसके साथ ही जनपद में जनसुनवाई, आपदा के दौरान दूरस्थ क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण, विद्यालयों और अस्पतालों में औचक निरीक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय रहने के साथ ही जन्मदिन वार्टिका जैसे अभियान सहित कई महत्तवपूर्ण फैसलों के लिए जाने गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें