द्वितीय ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार को ईस्टर्न रेलवे कोलकाता ने वाईएमएफसी नागपुर को 5-1 से हराया। ईस्टर्न रेलवे के मिथुन डे ने तीन गोल किकर प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक जमाई। वाईएमएफसी नागपुर की ओर से मोहम्मद अली ने गोल किया। दूसरे मैच में सेंट्रल मुंबई ने दलबीर क्लब पंजाब को 2-0 से हराया। पंजाब की ओर से दोनों गोल जगरूप सिंह ने दागे।
ईस्टर्न रेलवे कोलकाता और वाईएमएफसी के बीच हुए मैच में कोलकाता ने शुरू से ही बेहतर खेल दिख्ााया। पहले हाफ के 27वें मिनट में ईस्टर्न रेलवे कोलकाता के मिथुन डे ने गोल किया। 31वें मिनट में नागपुर के मोहम्मद अली ने गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। 34वें मिनट में नागपुर के मोहम्मद अली को पेनाल्टी एरिया में खतरनाक खेल के लिए रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया आैर कोलकाता को पेनाल्टी किक दे दी। कोलकाता के मिथुन डे ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद नागपुर ने 10 िख्ालाडि़यों से मैच खेला। एक मिनट के बाद मिथुन डे ने तीसरा गोल किया। दूसरे हाफ के 38वें मिनट में कोलकाता के साकेत पात्रा ने गोल किया। मुख्य निर्णायक गुजरात के अनिल केचर, सहायक निर्णायक गुजरात के अश्विन कनौजिया, दिल्ली के कुलदीप तरियाल थे। नागपुर से तीन और कोलकाता से एक विदेशी खिलाड़ी खेल रहा था।
सेंट्रल मुंबई और दलबीर क्लब पंजाब के बीच खेले गए दूसरे मैच में 25वें मिनट पंजाब के जगरूप सिंह ने गोल किया। दूसरे हाफ के 21वें मिनट में पंजाब के जगरूप सिंह ने गोल किया। मुंबई कोई गोल नहीं कर सकी। अब्दुल सलीम को मैच कमिश्नर बनाया गया है। मुख्य निर्णायक गुजरात के इमरान शेख, सह निर्णायक मध्यप्रदेश के एमआई कुरैशी, उत्तराखंड के परवीन फारसी थे। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष/डीएम सुशील कुमार, एडीएम प्रशांत आर्य, एसडीएम अनुराग आर्य, डीएसओ वीएस वल्दिया, अंतरराष्ट्रीय बाक्सर कैप्टन धरम चंद, यूपी रेलवे फुटबाल टीम के कोच भैरव दत्त मौजूद थे।