फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन न मिलने से हेलीकाप्टर नहीं उड़ा

Mon, 01 Jun 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूरे 15 दिन बाद यहां हेलीकाप्टर तो पहुंच गया है लेकिन ईंधन की व्यवस्था न हो पाने के कारण उड़ान नहीं भर सका। यहां से कई लोग गुंजी और गर्ब्यांग तक हेलीकाप्टर से जाने की तैयारी में बैठे हैं। इस समय उपजिलाधिकारी अवकाश पर हैं। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भी अवकाश पर चल रहे हैं। हेलीकाप्टर के लिए ईंधन की व्यवस्था कौन अधिकारी करेगा, यह तय नहीं हो पाया है। हेलीकाप्टर के पायलटों का कहना है कि प्रशासन ईंधन की व्यवस्था कर दे तो उड़ान शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इधर, भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि तत्काल ईंधन की व्यवस्था की जाए ताकि हेलीकाप्टर उड़ान भर सके और लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना झुनझुना साबित हो रही है। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस व्यवस्था के संचालन के लिए नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें