फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना, मुवानी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Fri, 10 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में क्लीनबोल्ड हुआ बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्मुक्त चंद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कनालीछीना और मुवानी की टीमों ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


थल के खेल मैदान में पहला प्री-क्वार्टर मुकाबला सुल्तान इलेवन गणाईगंगोली, सिरौली इलेवन कनालीछीना की टीमों के बीच हुआ। गणाईगंगोली ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 94 रन बनाए। संतोष ने 25 रन बनाए। रोशन ने 2 विकेट लिए। जवाब में कनालीछीना की टीम ने 12.4 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। कनालीछीना ने 2 विकेट से मैच जीता। अमन ने 16 रन बनाए। कुलदीप ने 3, सचिन 2 विकेट लिए। अंपायर नरेश चंद, प्रदीप मेहता, स्कोरर प्रमोद भट्ट थे। कमेंट्री त्रिलोक सिंह, रिंकू कुमार ने की। दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला शिवम इलेवन थल, राजा क्लब मुवानी के बीच हुआ।
विज्ञापन


थल ने 12 ओवर में 93 रन बनाए। लक्ष्मण ने 17 रन बनाए। लाली, कमलेश ने 3-3 विकेट लिए। मुवानी की टीम ने 11 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत दर्ज की। कमलेश ने 17 रन बनाए। किशोर ने 3, लक्ष्मण ने 2 विकेट लिए। अंपायर शैलेंद्र बृजवाल, राहुल कुमार, स्कोरर अंशु लोहनी थे। कमेंट्री नवराज भैंसोड़ा, रिंकू कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें