फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं काटे गए खरसू-तिमसू के पौधे, घने पेड़ों की हुई है लॉपिंग

विज्ञापन
मुनस्यारी के राप्ति डोलमा में जंगलों की जांच करती वन विभाग की टीम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के राप्ती डोलमा में खरसू, तिमसू, बांज के पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में पता चला है कि वहां पेड़ नहीं काटे गए हैं बल्कि घने पेड़ों की काट-छांट (लॉपिंग) की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को वन विभाग की टीम रेंजर लवराज सिंह पांगती के नेतृत्व में राप्ती डोलमा पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां खरसू, तिमसू, बांज, बुराश के पेड़ काटने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पता चला कि ग्रामीणों ने लकड़ी के इस्तेमाल के लिए घने पेड़ों की कटाई छटाई की है। उन्होंने बताया कि वन पंचायत सरपंच और ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। बैठक में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर वन आरक्षी त्रिलोक कोरंगा, लक्ष्मण राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें