फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कर्णिका और निकिता ने ऑल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सोना

Mon, 03 Nov 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की दो मुक्केबाजों ने ऑल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने पंचों का दम दिखाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। दोनों ही मुक्केबाजों ने चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में देश भर की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया था। दोनों बॉक्सरों की उपलब्धि पर सीमांत के खेल प्रेमियों और अन्य लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में नैनीताल में 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक ऑल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले की मुक्केबाज कर्णिका कठायत ने 48 किलो भार वर्ग और निकिता चंद ने 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। दोनों ही बॉक्सर कोच विजेंद्र मल्ल से प्रशिक्षण ले रही हैं।
निकिता अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हैं। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, बहादुर सिंह बोहरा, देवी चंद, भाष्कर भट्ट, जनार्दन वल्दिया, प्रकाश जंग थापा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए दोनों मुक्केबाजों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें