फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्चीकरण के बाद भी नहीं सुधरी कनालीछीना-देवलथल सड़क

Sat, 17 Feb 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
इस तरह बदहाल हो गई है कनालीछीना-देवलथल सड़क। संवाद
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। उच्चीकरण के बाद भी कनालीछीना-देवलथल सड़क की हालत नहीं बदल सकी है। इस मार्ग पर आज भी सिर्फ छोटे वाहन ही आवाजाही कर पाते हैं। सड़क पर तमाम हादसे होने के बाद भी लोनिवि सड़क सुधार करने के बजाय चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

कनालीछीना-देवलथल मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 1975 में पूरा हो गया था। तब सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क में समय-समय पर पेच वर्क होते रहते हैं लेकिन ये कार्य गुणवत्ताविहीन होने के कारण कुछ ही समय बाद जवाब देने लगते है। सड़क पर 20 से अधिक डेंजर जोन हैं जहां पर पैरापिट तक नहीं बनाए गए हैं। इस सड़क पर कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। पनरोड़ा, ख्वातड़ी, कापड़ी गांव, बिसुनाखान सहित कई स्थानों पर सड़क बदहाल है। कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार टूट चुकी है। लंबे समय से यहां के लोग सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क को ठीक करने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
10 हजार से अधिक की आबादी को होती है सड़क
पिथौरागढ़। कनालीछीना-देवलथल सड़क के बदहाल होने से 10 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत हो रही है। बरसात के मौसम में इस सड़क में आवाजाही करना काफी कठिन हो जाता है। क्योंकि सड़क में कई स्थानों पर बरसाती नाले आते हैं जो मानसूनकाल में उग्र रूप ले लेते हैं।
विज्ञापन

कोट
सड़क के संबंध में जल्द ही जेई और एई से जानकारी ली जाएगी। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सड़क को ठीक किया जाएगा। - विवेक सक्सेना, ईई, प्रांतीय खंड लोनिवि, पिथौरागढ़।
.................
बदहाल चौमेल-लोहाघाट सड़क पर उठी डामरीकरण की मांग

लोहाघाट (चंपावत)। चौमेल-लोहाघाट सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द सड़क का डामरीकरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि की ओर से करीब 12 वर्ष पूर्व चौमेल-लोहाघाट सड़क पर डामरीकरण किया गया था, लेकिन वह उखड़ गया। उन्होंने बताया कि सड़क पर हर जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। प्रधान ने बताया कि गांव से पुल्ला मार्ग में चौमेल बैंड तक करीब 10 किलोमीटर सड़क खस्ताहाल है। बैठक में नवीन पाठक, महेश पाठक, शिव दत्त जोशी, चांद सिंह बोहरा, दीपा देवी, बबीता देवी, पूजा देवी, पार्वती देवी मौजूद रहीं। लोनिवि ईई संजय चौहान ने बताया कि शासन को डामरीकरण का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलनेपर डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें