फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वड्डा कस्बे में सड़क की बदहाली से लोग परेशान

Sat, 17 Feb 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मूनाकोट के वड्डा कस्बे में बदहाल पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
मूनाकोट(पिथौरागढ)। नेपाल सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़- झूलाघाट सड़क के वड्डा में कराया गया डामरीकरण गारंटी समय से पहले ही उखड़ गया है। ठेकेदार ने सड़क पर पेंच वर्क कराया तो वह भी डेढ़ माह में ही जवाब दे गया। खस्ताहाल सड़क के कारण लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वड्डा सड़क पर में करीब दो वर्ष पूर्व डामरीकरण कराया गया था। कुछ समय पूर्व डामर कई स्थानों पर उखड़ गया। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनने से जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसके चलते आसपास के दुकानदार, कस्बे के लोग वाहन स्वामियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कस्बे के लोगों ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग से की तो विभाग ने गारंटी पीरियड में चल रहे डामरीकरण कार्य पर ठेकेदार से पैच वर्क कराया। बावजूद इसके पेंच वर्क भी ज्यादा नहीं टिक सका। लोगों ने सड़क को शीघ्र ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बाक्स
ठेकेदार से ठीक कराई जाएगी सड़क

मूनाकोट। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय वर्मा का कहना है कि डामरीकरण के बाद दो वर्ष तक सड़क की देखरेख का जिम्मा ठेकेदार का होता है। वड्डा कस्बे में डामर उखड़ने पर ठेकेदार से पेंच वर्क कराया गया था। अब इसके भी उखड़ जाने की शिकायत मिली है। ठेकेदार से पुनः सड़क को ठीक कराया जाएगा। यदि ठेकेदार सड़क को ठीक नहीं करता है तो उसकी जमानत राशि में से धनराशि काटकर दूसरे ठेकेदार से कार्य करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें