फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 800 मीटर दौड़ में कमल कार्की और प्रतिभा कन्याल अव्वल

Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएनयू जीआईसी के खेल मैदान में जिला क्रीड़ा व सांस्कृतिक समारोह के शुभारंभ पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि मेयर कप्लना देवलाल ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स ने गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर अतिथियों का स्वागत किया। गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी, एलडब्लूएस जीआईसी भाटकोट, जीजीआईसी ऐंचोली की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पिछले वर्ष की चैंपियन कीर्ति अरोरा ने मशाल दौड़ लगाई।
पहले दिन बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में जीआईसी पीपलकोट के कमल कार्की ने पहला, इसी विद्यालय के सुमित जोशी ने दूसरा और विवेकानंद विद्या मंदिर के कपिल धामी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में जीजीआईसी ऐंचोली की प्रतिभा कन्याल पहले स्थान पर रही। जीआईसी पांखू की आरती जोशी को दूसरा और इसी विद्यालय की शीतल को तीसरा स्थान मिला। त्रिकूद में जीआईसी दिगतोली की सिमरन लोहिया पहले, जीआईसी सिंगाली की दिव्या बिष्ट दूसरे, जीआईसी नारायणनगर की रोशनी बोहरा तीसरे स्थान पर रही। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी ने बताया प्रतियोगिता में जिले के 706 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण सिंह रावल, जिला मंत्री देवेश अवस्थी, रितेश तिवारी, निर्णायक अर्जुन कुमार, जीवन खोलिया, भूपेंद्र चौहान, चंद्र शेखर पुनेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें