पिथौरागढ़ में काव्य संग्रह का विमोचन करते एसपी सुखबीर सिंह एवं अन्य। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कुमांऊन कवि जनार्दन उप्रेती जन्नू दा की कविता गीत पुस्तक कलयुग आ गया को विमोचन एसपी सुखबीर सिंह, डॉ. अशोक पंत, स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी, डॉ. पीतांबर अवस्थी, समाजसेवी प्रकाश जोशी ने किया। एसपी ने कहा कि रचना कार्य श्रम साध्य होता है और काव्य सृजन और भी अधिक श्रम की मांग करता है। कहा कि जन्नू दा ने नकारात्मक माहौल में अपनी कविताओं के माध्यम से प्रेम का संदेश दिया है।
डॉ. अशोक पंत ने कहा कि कवि उप्रेती की रचनाएं समाज की वास्तविकता उकेरती हैं। पुस्तक की समीक्षा कर चिंतामणि जोशी ने कहा कि संग्रह की रचनाएं आज की भौतिकवादी, पूंजीवादी जीवन का प्रतिरोध कर कई समस्याओं पर तंज कस कर उनका समाधान भी सुजाती हैं। कार्यक्रम में इंजीनियर कमलकांत जोशी, कमल पुनेड़ा, कैप्टन दीवान वल्दिया, हेम तिवारी, त्रिलोचन जोशी आदि रहे। इससे पूर्व गायक कैलाश कुमार, संजू, पप्पू, सुरेश प्रसाद सुरीला ने गीत गाए।